BIG NEWS : नालंदा में निगरानी की टीम ने PHC नगरनौसा के BCM मंजीत कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते दबोचा
Edited By:
|
Updated :26 Mar, 2026, 02:08 PM(IST)
नालंदा : बड़ी खबर बिहार के नालंदा से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने आशा कर्मी की बहाली के नाम पर रिश्वतखोरी का खुलासा करते हुए पीएचसी नगरनौसा के BCM मंजीत कुमार को महिला से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. निगरानी टीम ने जाल बिछाकर ट्रैप किया. कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. निगरानी टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. वहीं टीम आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है.
संजय कुमार की रिपोर्ट—