Hindi News / SVU ने आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के...

BIG NEWS : SVU ने आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के 3 ठिकानों पर की छापेमारी

Edited By:  |
big news

नालंदा : आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में स्पेशल विजलेंस यूनिट की टीम ने शुक्रवार को बिहारशरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित मोगलकुआं में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के पैतृक आवास पर छापेमारी की. बताया जा रहा है कि संजय कुमार वर्तमान में खड़िया में पदस्थापित हैं.

जानकारी के अनुसार,आर्थिक अपराध इकाई की टीम संजय कुमार से जुड़े तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है. टीम द्वारा दस्तावेजों,संपत्ति से संबंधित कागजात और अन्य सामानों की जांच की जा रही है.

संजय कुमार के भाई ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई की टीम न्यायालय से प्राप्त सर्च वारंट के साथ उनके पैतृक आवास पर पहुंची है. छापेमारी के दौरान सोहसराय थाना की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है.

फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई जारी है. छापेमारी पूरी होने के बाद ही संपत्ति और जांच से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है.

नालंदा से राजू की रिपोर्ट-