BIG NEWS
खगड़िया में मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन, पुलिस ने 2 महिला समेत 6 को किया गिरफ्तार
खगड़िया : बड़ी खबर खगड़िया से है जहां पुलिस ने गुरुवार को एक बार फिर मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. पुलिस ने जिले के चौथम थाना क्षेत्र के गुलेरिया गांव में 2 महिला समेत 6 बदमाशों को दबोचा है. पकड़े गये अपराधियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किया गया है.
सदर SDPO -1 मुकुल कुमार रंजन की अगुवाई में हुई कार्रवाई में मौके से दो महिला सहित 6 बदमाशों पकड़ा गया है. इस दौरान अर्धनिर्मित 23 कट्टे, एक निर्मित देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, तीन खोखा और हथियार बनाने के कई उपकरण जब्त हुए हैं. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नुसरत खातून अपने पति मोहम्मद अहमद के साथ मिलकर अपने घर पर अवैध रूप से हथियार निर्माण कराती थी और हथियारों का तस्करी भी. गुप्त सूचना से मिले जानकारी के आधार पर मोहम्मद अहमद के घर छापेमारी की गई जहां से यह सफलता मिली. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मोहम्मद इब्राहिम के खिलाफ पूर्व में भी सहरसा के सलखुआ और मुंगेर के पूरव सराय थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।