Hindi News / गयाजी में सेना की गाड़ी पलटी, 4 जवान घायल, 2 की हालत गंभीर...

BIG NEWS : गयाजी में सेना की गाड़ी पलटी, 4 जवान घायल, 2 की हालत गंभीर

Edited By:  |
big news

गयाजी: जिले के बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र के चांदो गांव के पास भारतीय सेना की गाड़ी अचानक असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गई. दुर्घटना में 4 जवान घायल हो गए. दो जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.

जानकारी के अनुसारसेना के जवान क्षेत्र में आयोजित अभ्यास फायरिंग कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. इसी दौरान चाँदो गांव के समीप वाहन अचानक असंतुलित हो गया और सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा. दुर्घटना में चार जवान घायल हो गए.

घायल जवानों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद दो जवानों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

घायलों की पहचान राम,एडविन,नरेश और महेश के रूप में की गई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.हालांकि समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा नुकसान टल गया. फिलहाल सभी घायल जवानों का इलाज जारी है.

गयाजी से मनोज सिंह की रिपोर्ट