Live

BIG NEWS

वैशाली में सीएम सम्राट का हेलीकॉप्टर कुछ देर तक हवा में लटका रहा, कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा तफरी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

वैशाली: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ सीएम के कार्यक्रम स्थल पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद हवा में लटक गया. आलम यह था कि पांच से दस मिनट के लगभग सीएम का हेलीकॉप्टर हवा में लटका रहा और जब हेलीकॉप्टर धीरे धीरे नीचे आने लगा तब नीचे मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई और सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट हो गए. अक्षयवट राय स्टेडियम में तैनात सुरक्षाकर्मी भी लोगों को मैदान से हटाने लगे. हालांकि कुछ देर हवा में रहने और नीचे आने के बाद फिर हेलीकॉप्टर आगे बढ़ा.

आशंका जताई जा रही है कि हेलीकॉप्टर में शायद कोई तकनीकी खराबी हुई थी. हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन जिस तरीके से हेलीकॉप्टर हवा में झूलता रहा उसे देख कर हर कोई डर गया था. यहाँ तक कि स्टेडियम में मौजूद पत्रकार भी भागने लगे थे. बहरहाल किस कारण हेलीकॉप्टर इतनी देर हवा में रहा और क्या खराबी आई थी. इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है.

वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें