Hindi News / मधुबनी में अपराधियों ने दारोगा को मारा चाकू, चौकीदार को पिस्टल दिखाकर लूटा...

BIG NEWS : मधुबनी में अपराधियों ने दारोगा को मारा चाकू, चौकीदार को पिस्टल दिखाकर लूटा बाइक

Edited By:  |
big news

मधुबनी:बड़ी खबर मधुबनी से है जहां रहिका थाना क्षेत्र के रहिका-जयनगरNH-527Aपर बेखौफ अपराधियों ने होटल से खाना खाकर निकले दरोगा को चाकू से हमला कर घायल कर दिया. वहीं इस दौरानचौकीदार को पिस्टल दिखाकर दारोगा का मोटरसाइकिल लूट लिया. घटना से इलाके में सनसनी है.

बताया जा रहा है कि मधुबनी जिले के पुलिस कंट्रोल रुम में गुरुवार रात 10 बजकर 30 मिनट के आसपास उस वक्त हरकंप मच गया जब रहिका थाना से महज 150 गज की दूरी पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एक बाइक पर सवार बेखौफ अपराधियों ने एक दारोगा को चाकू मार दिया और चौकीदार को पिस्टल दिखाकर स्प्लेंडर बाइक लूट कर आराम से वहां से फरार हो गया. घटना के बाद पुलिश छानबीन में जुट गई है. वहीं घायल दारोगा को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है.