BIG NEWS : साइबर फ़्रॉड को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, ASI को लगी गोली, जवाबी कार्रवाई में अपराधी को भी मारी गोली
मुजफ्फरपुर: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है जहां बेला थाना क्षेत्र में मंगलवार को अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी. इसमेंASIको गोली लग गई है.वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधी पप्पू सहनी को गोली मारी है. फिलहाल घायलASIविकास कुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज जारी है.
बताया जा रहा है कि मंगलवार को साइबर फ़्रॉड के कुख्यात बदमाश पप्पू सहनी को पकड़ने गये बेला थाना केASIविकास कुमार पर अपराधियों ने गोली चलाई है. गोली लगने से घायलASIविकास कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद मौके पर तिरहुत रेंज केDIGचंदन कुशवाहा,एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र सहित कई अधिकारी पहुंचे हैं और मामले की जाँच कर रहे हैं.
मामले मेंDIGने बताया कि कुख्यात अपराधी पप्पू सहनी को पकड़ने के लिए बेला थाना की पुलिस पहुंची थी,जिसको लेकर अपराधी ने फायरिंग की है.फिलहाल घायलASIका इलाज जारी है. वहीं आरोपी भी घायल हैं उसकी भी पुलिस अभिरक्षा में इलाज किया जा रहा है.
मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट--