BIG NEWS : खगड़िया में पैसे के लेन देन के विवाद में चाचा और भतीजा की हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
खगड़िया: बड़ी खबरबिहार के खगड़िया से है जहां जिले के भरतखण्ड सहायक थाना इलाके के खजरैठा गांव में बीते गुरुवार की रात रूपए के लेन-देन को लेकर हुई विवाद में दो चचेरे चाचा और भतीजा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर 3 आरोपियों को पकड़ा और जांच में जुट गई.
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब20साल के आनंद कुमार और22साल के गौरव कुमार पर चाकू से जानलेवा हमला किया. इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में इलाज के लिए दोनों को परबत्ताCHCलाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया. लेकिन बेगूसराय जाने के दौरान रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया. हालांकि पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
इधर परिजनों की मानें तो रूपए के लेन देन को लेकर गांव के पंकज चौधरी से विवाद चल रहा था. इसको लेकर गुरुवार की सुबह दोनों में बकझक भी हुई थी. बाद में पंकज चौधरी अपने पुत्र और पत्नी के साथ मिलकर आनंद कुमार और गौरव कुमार पर चाकू से हमला कर दिया. हालांकि पुलिस ने आरोपी पंकज चौधरी, उसकी पत्नी और उसके बेटे सुमेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है.