Live

BIG NEWS

मुजफ्फरपुर में निगरानी टीम ने सदर थाना के SI भास्कर मिश्रा को 15000 घूस लेते दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मुजफ्फरपुर: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर भास्कर कुमार मिश्रा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई उस समय की गई जब वे एक मामले की डायरी में संशोधन के नाम पर थाने के बाहर ही दारोगा भास्कर मिश्रा 15 हजार रूपए रिश्वत ले रहे थे.

दरअसल मुजफ्फरपुर जिले में लगातार दूसरे दिन विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार को ही विजिलेन्स की टीम ने प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था,वहीं अब मुजफ्फरपुर के सदर थाना में पदस्थापित 2019 बैच के दारोगा भास्कर कुमार मिश्रा को निगरानी ने 15 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा है.

बताया जा रहा है कि एक केस के मामले में सहूलियत देने और केस डायरी को कमजोर करने के एवज में भास्कर मिश्रा पीड़ित से 50 हजार रुपये की मांग की थी. जिसमें 30 हजार में बात फाइनल हुई. वहीं शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना निगरानी विभाग को दी. इसकी सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और 15 हजार रुपये की पहली किस्त लेते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

मामले में निगरानी डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी की कार्रवाई सदर थाना परिसर में ही की गई,जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. निगरानी टीम ने आरोपी अधिकारी को अपने साथ ले गई,जहां आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें