BIG NEWS : नालंदा में बारात में महिला से बैड टच के आरोप में शख्स की पीट-पीट कर हत्या, 5 गिरफ्तार

Edited By:  |
big news

नालंदा: बड़ी खबरबिहार के नालंदा से है जहां शादी समारोह में डांस के दौरान महिला के शरीर में टच किये जाने के बाद दो व्यक्तियों में विवाद इतना बढ़ गया कि महिला के परिवार के लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी. यह घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के नादीयौना गांव की है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर5आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक बालक को निरुद्ध किया है.

मृतक के परिजन ने बताया कि गांव में शादी समारोह था. इसी दौरान नाचने के क्रम में उपेंद्र मांझी का हाथ गांव के ही एक महिला के शरीर में स्पर्श हो गया. इसके बाद महिला के परिवारवालों ने उस व्यक्ति को लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दिया. मामले में सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि गांव में बारात आया था. उसी दौरान नाचने के क्रम में महिला के शरीर में सटने को लेकर श्रवण मांझी से विवाद हुआ था. उसी विवाद के कारण महिला पक्ष के लोगों ने उपेंद्र मांझी की पीट -पीट कर हत्या कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और5आरोपियों को पकड़ा और एक बालक को निरुद्ध किया. पकड़े गये आरोपियों में हरिमुनि मांझी,श्रवण मांझी,पवन कुमार,सुधीर कुमार और फेकन मांझी एवं एक नाबालिग शामिल है.

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट--