BIG NEWS : कटिहार में देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By:  |
big news

कटिहार: बड़ी खबर कटिहार से है जहां रौतारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनैतिक देह व्यापार के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया.

पुलिस के मुताबिक चंदवा पंचायत क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन से युवती के साथ संदिग्ध हालत में चारों आरोपियों को पकड़ा गया. पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मो. सुल्तान,रवि कुमार,रामावतार और रन सिंह के रूप में हुई है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए. जांच में सामने आया है कि यह कार्रवाई देह व्यापार से जुड़े एक संभावित नेटवर्क की कड़ी हो सकती है. पुलिस अब इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुट गई है. कटिहार एसपी ने साफ कहा कि जिले में अवैध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे कामों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. फिलहाल युवती का बयान कटिहार न्यायालय में दर्ज कराया गया है और सभी आरोपियों को विधिवत सुरक्षा में कोर्ट भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है.