Live

BIG NEWS

औरंगाबाद में मालगाड़ी की 3 बोगियां बेपटरी, रेल प्रशासन जांच में जुटी, कोई हताहत नहीं

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

औरंगाबाद : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद से है जहां जिले के फेसर रेलवे स्टेशन के समीप का मंगलवार देर रात डीडीयू रेलखंड पर चल रही मालगाड़ी अचानक बेपटरी हो गई. इस दौरान मालगाड़ी की 3 बोगियां पटरी से उतर गई जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई यात्री ट्रेन नजदीक नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह मालगाड़ी साइड लाइन पर खड़ी थी, जिसके कारण मुख्य रेललाइन पर चलने वाली ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा. सभी यात्री और एक्सप्रेस ट्रेनें समय पर अपने गंतव्य की ओर रवाना होती रही है.

फिलहाल रेलवे प्रशासन द्वारा बेपटरी के कारणों की जांच की जा रही है और बोगियों को पटरी पर चढ़ाने का कार्य तेजी से जारी है.

औरंगाबाद से मंटू कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें