BIG NEWS : नवादा में महिला की संदिग्ध हालत में मौत, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Edited By:
|
Updated :17 Feb, 2026, 02:17 PM(IST)
नवादा : बड़ी खबर नवादा से है जहां जिले के एक गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की खबर सामने आयी है. दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है.
मामले में परिजनों का आरोप है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. वहीं ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.