BIG NEWS : पूर्णिया सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक टीम जांच में जुटी
Edited By:
|
Updated :13 Feb, 2026, 02:09 PM(IST)
पूर्णिया:सिविल कोर्ट पूर्णिया को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गई है. वहीं बम निरोधक दस्ता चप्पे चप्पे पर जांच कर रही है. कोर्ट के समीप सेंट पीटर स्कूल को बंद करा लिया गया है. वहीं सिविल कोर्ट जाने वाले सभी रास्ते को सील कर दिया गया है और कोर्ट के कामकाज अब तक रुके हुए हैं.
पूर्णिया सिविल कोर्ट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई. मामले में डीएसपी ज्योति शंकर ने बताया कि लगातार जांच हो रही है. एहतियातन सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं. वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश तिवारी ने कहा कि लगातार कोर्ट को उड़ाने की धमकी की जांच एनआईए से कराना चाहिए. यह गंभीर मामला है.
पूर्णिया से जेपी मिश्रा की रिपोर्ट--