BIG NEWS : नरकटियागंज में रसोई गैस सिलेंडर फटा, 10 लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती

Edited By:  |
big news

नरकटियागंज: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के नरकटियागंज से है जहां लौरिया थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है. सिलेंडर विस्फोट होने से महिला और पुरुष समेत करीब 10 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. घटना से अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से झुलसे लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. सिलेंडर ब्लास्ट किन परिस्थितियों में हुआ,इसकी छानबीन की जा रही है.

फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है. प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है.