BIG NEWS : गोपालगंज में कोचिंग के लिए निकले 2 छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, फिरौती कॉल से फैली सनसनी

Edited By:  |
big news

गोपालगंज:जिले के बालहा गांव से दो नाबालिग छात्र-विकास कुमार और रेहान अली6फरवरी की सुबह कोचिंग के लिए घर से निकले,लेकिन उसके बाद से रहस्यमय ढंग से लापता है. परिजनों की शिकायत पर बरौली थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदरSDPO-2,सिधौलिया राजेश कुमार स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं. लापता छात्र की बहन ने चौंकाने वाला दावा किया है. उनके अनुसार,बीते6फरवरी को एक अज्ञात लड़के का फोन आया,जिसने लगभग50हजार रूपये की मांग करते हुए कहा कि रकम देने पर दोनों को छोड़ दिया जाएगा. बहन ने प्रशासन से सवाल करते हुए भाईयों की सकुशल वापसी की गुहार लगाई है. पुलिस की शुरुआती जांच में नया एंगलSDPOराजेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान एक अहम जानकारी सामने आई है. दोनों लड़के आपस में दोस्त थे और घटना वाले दिन एक मोटरसाइकिल लेकर निकले थे. रास्ते में बाइक से हल्का धक्का लग गया. जब वे बाइक लौटाने गए,तो मालिक ने सख्त लहजे में कहा कि“बाइक ठीक कराओ,नहीं तो अंजाम समझ लो.”पुलिस आशंका जता रही है कि इसी डर से दोनों नाबालिग घर छोड़कर कहीं छिप गए हों या भाग गए हों. हालांकि,फिरौती कॉल के दावे को भी गंभीरता से खंगाला जा रहा है.

पुलिस एक्शन मोड में,एफआईआर दर्ज,कई टीमों का गठन

परिवार व परिचितों के मोबाइल नंबर ट्रेस आसपास के इलाकों केCCTVफुटेज खंगाले जा रहे. कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रैकिंग जारी है.SDPOने भरोसा दिलाया है कि“गहन जांच चल रही है,जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा.”गांव में दहशत,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बालहा गांव में इस घटना के बाद से माहौल तनावपूर्ण है. परिजन और ग्रामीण बच्चों की सलामती की दुआ कर रहे हैं और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल सवाल यही-क्या यह अपहरण है या डर के कारण घर छोड़ने का मामला?पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है.

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट--