BIG NEWS : गयाजी में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के मंच पर पथराव, सुरक्षाकर्मी को लगी हल्की चोट
गयाजी: बिहार के गयाजी में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की सभा के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. खिजरसराय प्रखंड के सीसवर स्थितSt. Thomas English Schoolमें आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच की ओर पत्थर फेंके गए. राहत की बात यह रही कि केंद्रीय मंत्री बाल-बाल बच गए,जबकि उनके पीछे तैनात एक सुरक्षाकर्मी को हल्की चोट आई है.
जानकारी के अनुसार,कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री को सम्मानित किया गया था. सम्मान समारोह के बाद जैसे ही वे लोगों को संबोधित करने मंच पर पहुंचे,तभी बाहर की ओर से अचानक पत्थर फेंके गए. घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया.
मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए केंद्रीय मंत्री को सुरक्षा घेरे में ले लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे की वजह पता लगाने का प्रयास जारी है.
इधर,केंद्रीय मंत्री के समर्थकों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मांझी परिवार को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट-