Hindi News / मुजफ्फरपुर में नदी में नहाने के दौरान 3 किशोरों की डूबने से मौत,...

BIG NEWS : मुजफ्फरपुर में नदी में नहाने के दौरान 3 किशोरों की डूबने से मौत, 1 ने तैरकर बचाई जान

Edited By:  |
big news

मुजफ्फरपुर:बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है जहां जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के वैद्यनाथपुर में बाया नदी पर बने रेलवे पुल के पास नदी में नहाने के दौरान 3 किशोर की डूबने से मौत हो गई. वहीं एक ने किसी तरह नदी से बाहर निकलने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिसमौके पर पहुंची और तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में ले लिया और दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं एक शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया चल रही है. घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

मृतकों की पहचान प्रतापपट्टी परसौनी निवासी मनोज साह के पुत्र साहिल (12),गुड्डू साह के पुत्र अमृत (12)और मो. ऐनुल के पुत्र मो. रेहान उर्फ छोटू (14)के रूप में हुई है. वहीं,मो. मुन्ना का पुत्र मो. गुड्डू (13)किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकल आया,जिससे उसकी जान बच गई.

मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट-