Live

नक्सलियों की बड़ी साझिश नाकाम

औरंगाबाद में 4 शक्तिशाली आईडी बम बरामद, चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

V
vivek pandeyलेखक

औरंगाबाद में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क है. नकस्ली भी दाव की फिराक में हैं. लेकिन पुलिस और CRPF की कोबरा बटालियन लगातार नक्सलियों के मनसूबे पर पानी फेर रही है. उन इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है जहां नक्सलियों के छुपे होने की आशंका है. इसी क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मनसूबों पर उस वक्त पानी फेर दिया जब सर्च ऑपरेशन के दौरान 4 शक्तिशाली आईडी बरामद किया गया. नक्सलियों ने इन आईडी बमों को चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के ध्येय से लगाया था. हालांकि पुलिस ने उनके मनसूबे पर पानी फेर दिया.

मदनपुर थाना क्षेत्र के अतिनक्सल प्रभावित पचरुखिया के लड़ूईया पहाड़ और शिकारी कुईयां के जंगलों से आईडी बमों को बरामद किया गया. सुरक्षा बलों के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही ब्लास्ट कराकर उन्हें विनष्ट कर दिया. एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि 2 आईईडी का वजन 3 किलो था जबकि 2 का वजन 4 किलो था. उन्होंने बताया कि इसकी विध्वंशक क्षमता काफी जबरदस्त थी। साथ ही उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

औरंगाबाद से मंटू कुमार की रिपोर्ट..

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें