Live

BIG BREAKING

कटिहार में दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कटिहार: बड़ी खबर बिहार के कटिहार से है जहां अज्ञात अपराधियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है.घटना से इलाके में सनसनी है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फोरलेन के समीप अमरेश चौधरी नामक व्यक्ति चाय की दुकान में बैठे थे. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनको गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद बाइकसवार अपराधी घटना स्थल से फरार हो गये. उनको सिर में पांच और पीठ में एक गोली लगी. घायल अवस्था में लोगों ने अमरेश को मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे इसी दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई.

कटिहार से रितेश कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें