Hindi News / पूर्णिया में बेनी सिंह हत्याकांड के दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा...

BIG BREAKING : पूर्णिया में बेनी सिंह हत्याकांड के दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

Edited By:  |
big breaking

पूर्णिया : साल 2020 में पूर्णिया के सरसी में विधानसभा चुनाव के दौरान दिनदहाड़े हुए बहुचर्चित बेनी सिंह हत्याकांड मामले में सोमवार को कोर्ट ने दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला दिया है.

पूर्णिया सिविल कोर्ट के एडीजे 2 न्यायाधीश ने सरसी में 2020 में विधानसभा चुनाव के दौरान बेनी सिंह हत्या मामले में दो अभियुक्त पुकेश सिंह और कंगना सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके अलावा कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों को ₹25000 जुर्माने भी देने का आदेश दिया है. इस बाबत वादी पक्ष के वकील हीरालाल साह ने कहा कि इस मामले में कोर्ट ने सभी पक्षों की सुनवाई करते हुए पुनकेश सिंह और कंगना सिंह को आजीवन कारावास के साथ₹25000 की जुर्माने की सजा सुनाई है. वहीं इसी मामले में एक दूसरा भी केस चल रहा है जिसमें चार अन्य अभियुक्त हैं. इसका अभी हियरिंग चल रहा है. यह उस समय की बहुत चर्चित घटना थी. उन्होंने कोर्ट से यह भी आग्रह किया है कि मृतक बेनी सिंह की पत्नी काफी कम उम्र की हैं. उनको उचित कंपनसेशन भी मिले.

पूर्णिया से अमित कुमार की रिपोर्ट-