BIG BREAKING : भागलपुर में गंगा नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, सीएम ने जताया गहरा शोक, परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा का किया ऐलान
भागलपुर:बड़ी खबर भागलपुर से है जहां नवगछिया के रंगरा प्रखंड के झल्लूदास टोला घाट पर एक ही परिवार के 3 सदस्यों की गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है.
जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले के भटगामा से एक परिवार मुंडन संस्कार के लिए गंगा घाट पहुंचा था. परिवार के एक युवक और दो युवतियां स्नान करने के लिए नदी में उतरी. अचानक पैर फिसलने से तीनों गहरे पानी में चले गए जिससे तीनों की डूबकर जान गई. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर गहरा शोक जताया है. हादसे को बेहद दुखद बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. आपदा प्रबंधन विभाग को तत्काल सहायता देने का निर्देश दिया गया. मृतकों के आश्रितों को4-4लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को धैर्य रखने की अपील की है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--