Live

BIG BREAKING

सीएम सम्राट ने 899 राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था का किया लोकार्पण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 899 राजस्व न्यायालयों में वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था का लोकार्पण किया. अब बिहार में राजस्व न्यायालयों की ऑनलाइन सुनवाई होगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई व्यवस्था का लोकार्पण किया. अब राजस्व मामलों की सुनवाई के लिए लोगों को बार-बार न्यायालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी.

राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (RCMS) के तहत वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था शुरू हुई. आमलोग डिजिटल माध्यम से घर बैठे सुनवाई में शामिल हो सकेंगे. वर्चुअल सुनवाई से आम लोगों के समय और संसाधनों की बचत होगी. गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, सुलभ और सुगम न्याय होगा. राजस्व मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी, न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ कम होगा. वर्चुअल सुनवाई की पूरी रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्शन उपलब्धरहेगा, प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी.

राजस्व न्यायालयों के आदेशों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष सेल बनेगा. सुनवाई की तारीख और समय की सूचना SMS के साथ कॉल सेंटर एवं वैकल्पिक माध्यमों से भी मिलेगी. पक्षकार साक्ष्य एवं जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे, मामलों की स्थिति भी ऑनलाइन जान सकेंगे. मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश- वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें. सात निश्चय-3 के 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. डिजिटल बिहार के निर्माण और पारदर्शी, जवाबदेह एवं आधुनिक राजस्व व्यवस्था की दिशा में बड़ा क़दम है.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें