BIG BREAKING : पूर्णिया में निगरानी टीम ने कृत्यानंद नगर अंचल के हलका कर्मचारी रुपक कुमार को 10000 रुपये घूस लेते दबोचा
पूर्णिया: बड़ी खबर बिहार केपूर्णिया से है जहां कृत्यानंद नगर अंचल कार्यालय के हलका कर्मचारी रूपक कुमार को निगरानी की टीम ने ₹10000 घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल कृत्यनानाद नगर अंचल स्थित बेला रिकाबगंज पंचायत में एक जमीन के मोटेशन का आवेदन उमेश कुमार महतो ने दिया था. इसके एवज में 15000 की राशि हल्का कर्मचारी रूपक द्वारा मांगी जा रही थी जो बाद में 10000 में तय हुई. लेकिन उमेश ने इस बात की जानकारी पटना निगरानी कार्यालय को दी और वहीं से मामले की सत्यापन कर धावा दल द्वारा सोमवार को हल्का कार्यालय के पास ₹10000 घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है.
इस बाबत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी राजेंद्र प्रसाद ने पूरी जानकारी देते हुए कहा कि रूपक द्वारा बार-बार राशि की मांग की जा रही थी. वहीं पीड़ित पक्ष राशि देने के बदले निगरानी में कंप्लेन किए थे. इसी आलोक में यह कार्रवाई की गई है.
पूर्णिया से जेपी मिश्रा की रिपोर्ट--