Hindi News / निगरानी टीम ने नालंदा में SDO कोर्ट हिलसा में पेशकार और मुंशी को...

BIG BREAKING : निगरानी टीम ने नालंदा में SDO कोर्ट हिलसा में पेशकार और मुंशी को 22 हजार रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार

Edited By:  |
big breaking

नालंदा: बड़ी खबर बिहार के नालंदा से है जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने हिलसा अनुमंडल कार्यालय की विधि शाखा में कार्रवाई करते हुए पेशकार नीलम कुमार चौधरी और निजी व्यक्ति सुनील कुमार सिन्हा को22,000रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि न्यायालय में लंबित एक मामले के पक्ष में निर्णय कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही थी. सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस की टीम ने ट्रैप करते हुए कार्रवाई की है. निगरानी टीम ने पेशकार नीलम कुमार चौधरी और निजी व्यक्ति सुनील कुमार सिन्हा को22,000रुपये घूस लेते पकड़ा है. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें विशेष निगरानी न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा.

संजय कुमार की रिपोर्ट--