Hindi News / औरंगाबाद में निगरानी टीम ने शारीरिक शिक्षक शशि भूषण यादव को 10 हजार...

BIG BREAKING : औरंगाबाद में निगरानी टीम ने शारीरिक शिक्षक शशि भूषण यादव को 10 हजार रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार

Edited By:  |
big breaking

औरंगाबाद : बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद से है जहां बारुण के केशव हाईस्कूल में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. निगरानी टीम ने फिजिकल टीचर शशि भूषण यादव को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. शिक्षक पर मैट्रिक सर्टिफिकेट देने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगा है.

बताया जा रहा है कि मखरा गांव निवासी संतोष कुमार ने 6 अगस्त को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से शिक्षक द्वारा 10 हजार रुपये घूस मांगे जाने की शिकायत की थी. शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने कार्रवाई की. डीएसपी ऋषिता स्नेह के नेतृत्व में निगरानी टीम ने शिक्षक को दबोचा. गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने शिक्षक को अपने साथ ले गई. फिलहाल आरोपी शिक्षक से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है.

औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट-