BIG BREAKING
खगड़िया में तीन वाहनों में भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत, कई घायल
खगड़िया : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां मानसी थाना इलाके में तीन वाहनों के बीच भीषण टक्कर हुई. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. ट्रक, ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर होने से हादसा हुआ है. मरने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं. हादसे में कई घायल बताये जा रहे हैं. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।