BIG BREAKING : आरा में सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल से 8 युवक-युवतियां गिरफ्तार
Edited By:
|
Updated :26 Aug, 2026, 08:13 PM(IST)
आरा : भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र स्थित होटल में कथित रूप से चल रहे देह व्यापार के मामले का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने अचानक छापेमारी कर होटल से7युवक और8युवतियों को हिरासत में लिया है.
पुलिस के अनुसार, होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान कई युवक-युवतियों को होटल से पकड़ा गया. मामले में होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में कथित गतिविधियां कब से चल रही थीं तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य होटल संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है. मामले में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
आरा से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट