BIG BREAKING : अररिया में मामूली विवाद में युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने आरोपी दुकानदार को भी पीट-पीटकर की ली जान
अररिया: बड़ी खबर बिहार के अररिया से है जहां फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 के पास गुरुवार सुबह मामूली विवाद में सत्तू बेच रहे युवक ने ऑटो चालक को चाकू से वार कर हत्या कर दी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर ही आरोपी युवक को भी पीट-पीट कर जान ले ली. दोनों मौतें बेहद क्रूर तरीके से हुई. घटना से पूरे इलाके में सनसनी है.
जानकारी के अनुसार गुरुवारसुबह करीब10बजे मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर2पर सत्तू बेच रहे युवक से ऑटो चालक ने कुछ कहा,जिसको लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद हो गया. इसके बाद गुस्साए सत्तू विक्रेता ने अचानक चाकू निकालकर ऑटो चालक पर हमला बोल दिया और उसकी गर्दन से धड़ अलग कर दिया. मृतक की पहचान जोगबनी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या21निवासी मोहम्मद मोइनुद्दीन के36वर्षीय पुत्र मो. नबी हुसैन के रूप में हुई है.
इस जघन्य घटना की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. आक्रोशित लोगों ने सत्तू दुकानदार आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल छा गया. गुस्साए लोगों ने सुभाष चौक के समीप सड़क जाम कर दिया और आगजनी भी की.
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पहुंचे और तुरंत स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरु कर दी.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे युवक को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वर्तमान में पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. पुलिस बल कैंप कर स्थिति पर नजर रखे हुए है और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुटा है. स्थानीय प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है. यह घटना फारबिसगंज मार्केटिंग यार्ड जैसे व्यस्त इलाके में छोटे-मोटे विवाद को लेकर बढ़ती हिंसा की ओर इशारा करती है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. आगे की जानकारी मिलते ही अपडेट किया जाएगा.
अररिया से राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट--