Hindi News / मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत, 2 की हालत...

BIG BREAKING : मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Edited By:  |
big breaking

मोतिहारी : इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहां जहरीली शराब के सेवन करने से अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है. इसमें एक व्यक्ति की गुरुवार को ही मौत हो गई थी और आज यानि शुक्रवार को तीन व्यक्ति की जान गई. वहीं दो लोगों की स्थिति अभी नाजुक बताई जा रही है. इसके साथ ही अब तक लगभग आधा दर्जन लोग सदर अस्पताल में इलाजरत हैं जिसमें कुछ लोगों की आंख की रौशनी भी चली गई.

बताया जा रहा है कि जितने लोग इस शराब के चपेट में आये वे सभी लोग लोकल शराब का सेवन किया था. शराब पीने से अब तक 4 व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया है. यह घटना तुरकौलिया प्रखंड के रघुनाथपुर गांव के बताए जा रहे हैं. कुछ लोग शंकर सरैया गांव के भी हैं.

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए शराब सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है.

मामले की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि अब तक जिन लोगों की मौत हुई है या जो लोग इलाजरत हैं वे सभी लोग शराब का सेवन किये थे. मृतकों में चंदू,प्रमोद,हीरालाल और परिछन मांझी शामिल हैं

इस मामले में शराब सप्लायर हीरालाल राय, जम्बू बैठा के साथ लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. साथ ही इलाके के चौकीदार को भी निलंबित कर दिया गया है. इस कांड में जो चेन है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पता किया जा रहा है कि कच्ची शराब कहां से लाया गया था.

मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट—