BIG BREAKING
औरंगाबाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या, ज्वेलर्स मालिक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
औरंगाबाद : बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद से जहां जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के मछली मार्केट के पास एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ज्वेलर्स मालिक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
बताया जा रहा है कचहरी रोड निवासी जितेंद्र गुप्ता के30वर्षीय पुत्र विकास कुमार गंभीर रूप से घायल अवस्था में सोनी अलंकार ज्वेलर्स के मालिक के घर से बरामद हुआ है. पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. गिरफ्तार आरोपियों में इंजीनियर प्रिंस कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, निखिल कुमार वर्मा, दिलीप वर्मा और निखिल कुमार के नाम बताए जा रहे हैं.
पुलिस के मुताबिक, विकास कुमार कथित तौर पर एक-दो दिन पहले भी देर रात आरोपियों के घर में घुस गया था. उस समय सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच की थी. मंगलवार की रात वह दोबारा घर में घुसा, जिसके बाद आरोपियों द्वारा उसकी पिटाई किए जाने की बात सामने आई है. गंभीर चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई.
फिलहाल पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटना की परिस्थितियों को लेकर हर पहलू की जांच कर रही है.
औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।