Live

BIG BREAKING

भागलपुर में गंगा घाट पर एक ही परिवार के 3 युवकों की डूबने से मौत, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

भागलपुर : इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से है जहां जिले के घोघा थाना क्षेत्र के गंगा घाट पर एक ही परिवार के 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई. यह घटना घोघा के गोल सड़क के पास गंगा घाट पर हुई. सभी तीनों युवक मुंडन समारोह में शामिल होने आये आए थे. घटना से इलाके में सनसनी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा स्नान के दौरान एक महिला अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी.महिला को बचाने के लिए तीन युवक तुरंत गंगा में कूद पड़े.

बताया जाता है कि नया टोला ओलपुरा निवासी नंदलाल साह के26वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार,शालिग्राम साह के24वर्षीय पुत्र सनी कुमार और26वर्षीय बॉबी कुमार अपनी फुआ रुकमनी देवी को बचाने के लिए गंगा में उतरे थे.लेकिन गंगा की तेज धारा के कारण तीनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने से तीनों की मौत हो गई.

हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से रुकमनी देवी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है जिनका इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों के शव गंगा नदी से बाहर निकाले गए. इसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

भागलपुर से डबलू कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें