Hindi News / कटिहार में बेटे को बचाने गए माता-पिता की करंट लगने से मौत

BIG BREAKING : कटिहार में बेटे को बचाने गए माता-पिता की करंट लगने से मौत

Edited By:  |
big breaking

कटिहार : बड़ी खबर बिहार के कटिहार से है जहां मनिहारी नगर क्षेत्र के पूरब टोला में शनिवार को बेटे को बचाने गये माता-पिता की करंट लगने से मौत हो गई. करंट लगने के बाद लोगों ने तीनों को अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. वहीं बेटे की इलाज जारी है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसारपूरब टोला निवासी मोहम्मद नाजिर के पुत्र समद अचानक विद्युत तार की चपेट में आ गये. बेटे को तड़पता देख उसकी मां जुबेदा खातून और पिता मोहम्मद नाजिर उसे बचाने के लिए दौड़े. इसी दौरान दोनों भी करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए.घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल तीनों को इलाज के लिए मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर उचित उपचार नहीं मिलने और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मोहम्मद नाजिर और जुबेदा खातून की मौत हो गई. वहीं बेटे समद का इलाज जारी है.

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों की कथित लापरवाही को लेकर आक्रोश व्यक्त किया. लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की. सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

कटिहार से रितेश कुमार की रिपोर्ट-