BIG BREAKING
हाजीपुर के राघोपुर में लगी आग, 12 से अधिक घर जल कर खाक, डीएम ने तत्काल राहत कार्य शुरू करने का दिया निर्देश
हाजीपुर: बड़ी खबर हाजीपुर से है जहां राघोपुर प्रखंड के फतेहपुर खुरगास टोला में अचानक आग लगने से एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया. आग इतनी तेज थी कि दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही सब कुछ खाक हो गया.
स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने से भारी नुकसान हुआ है. घरों में रखा अनाज,कपड़े और जरूरी सामान पूरी तरह जल गया. घटना की सूचना मिलते ही वैशाली डीएम वर्षा सिंह ने तत्काल राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. साथ ही राघोपुर बीडीओ को नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट सौंपने को कहा है.
वहीं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध करा रही है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।