Live

BIG BREAKING

बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव, सभापति अवधेश नारायण सिंह और उपसभापति रामवचन राय ने अपने पदों से इस्तीफा दिया

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: राजधानीपटना से बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके साथ विधान परिषद के उपसभापति प्रो. डॉ. रामवचन राय ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. दोनों के इस्तीफे के बाद विधान परिषद के शीर्ष पदों पर नई व्यवस्था की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

इस्तीफा देने के बाद अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद के कर्मचारियों से मुलाकात की और अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का उन्हें हमेशा साथ मिला. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनसे अनजाने में कोई गलती हुई हो तो उन्हें माफ करें. उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि जरूरत पड़ने पर वे उनसे मुलाकात कर सकते हैं.

अवधेश नारायण सिंह का विधान परिषद के सभापति पद से लंबे समय तक जुड़ाव रहा है. उन्होंने अलग-अलग कार्यकाल में सभापति और कार्यकारी सभापति की जिम्मेदारी संभाली.

वहीं,रामवचन राय के इस्तीफे के बाद सभापति पद को लेकर नई चर्चा तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार जेडीयू नेता रामबचन राय का नाम नए सभापति के लिए चर्चा में है. हालांकि,अंतिम फैसला आधिकारिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा.

दोनों पदों से इस्तीफे के बाद अब विधान परिषद में आगे की संवैधानिक प्रक्रिया और नए पदाधिकारियों के चयन पर नजर रहेगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें