BIG BREAKING : रोसड़ा में करेंह नदी में 3 बच्चे डूबे, 2 को निकाला गया बाहर, 1 की तलाश जारी
रोसड़ा (समस्तीपुर ) : बड़ी खबर बिहार के रोसड़ा से है जहां शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के बोरज गांव में करेंह नदी में नहाने के दौरान 3 बच्चे डूब गए. घटना के बाद स्थानीय मल्लाह और पुलिस प्रशासन के सहयोग से दो बच्चों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है. वहीं एक बच्चे की खोजबीन जारी है.
जानकारी के अनुसार बोरज गांव के सुदर्शन झा अपने तीनों लड़कों के साथ पास के करेंह नदी में नहाने गए थे. उसी दौरान एक पुत्र गहरे पानी में चला गया. एक भाई को डूबता देख अन्य दोनों भाई और पीड़ित पिता सुदर्शन झा बचाने के लिए आगे बढ़े. लेकिन इसी दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले जाने से डूब गया. शोर मचाते हुए पिता गहरे पानी से बाहर निकल स्थानीय ग्रामीण और पुलिस प्रशासन को सूचना दिया. इसके बाद स्थानीय मल्लाह और शिवाजीनगर पुलिस प्रशासन के सहयोग से बड़ा भाई 17 वर्षीय आदित्य कुमार,और छोटा भाई 13 वर्षीय कार्तिक कुमार झा को बाहर निकाला गया. जिसके बाद दोनों भाई को बेहतर इलाज के लिए पीएचसी अस्पताल ले जाया गया. जिसे डाक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. वहीं मझिले भाई 15 वर्षीय हर्ष कुमार का खोजबीन किया जा रहा है. इधर सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी. तीन बच्चों की डूबने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. घटना के बाद पीड़ित पिता सुदर्शन झा और पीड़ित मां आशा देवी का रो रो का बुरा हाल है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों बच्चे अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहते थे. पिता सुदर्शन झा दिल्ली में रहकर गार्ड का काम करते हैं. रामनवमी पर्व पर गांव आए थे. कल दिल्ली जाने वाले थे.
रोसड़ा से रंजीत मिश्रा की रिपोर्ट--