BIG BREAKING : औरंगाबाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, 1 की हालत गंभीर, घटना से सनसनी
औरंगाबाद : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद से है जहां रामनवमी पर्व के बीच जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पारिवारिक विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. वहीं 1 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी है और गांव में मातम का माहौल है.
प्राप्त जानकारी के अनुसारआपसी विवाद के कारण इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया. परिवार के 3 व्यक्तियों की हत्या कर दी गई. मृतकों में परिवार के पुरुष,महिला और बच्चों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. हमले में 1 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है जिसे पटना के लिए रेफर कर दिया गया है. घटना इतनी भयावह है कि जिसने भी देखा,उसकी रूह कांप उठी.
घटना की सूचना मिलते ही हसपुरा थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया. पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच तेज कर दी गई है.
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.
औरंगाबाद से मंटू कुमार की रिपोर्ट--