BIG BREAKING
खगड़िया में स्कूल की सीढ़ी ध्वस्त होने से मलबे में दबकर एक बच्ची की मौत, 3 घायल
खगड़िया : बड़ी खबर खगड़िया से है जहां मानसी थाना इलाके के अमनी गांव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को सीढ़ी अचानक ध्वस्त हो गई जिससे मलबे में दबकर एक छात्रा की मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में 3 बच्चे घायल हो गए. घटना के बाद स्कूल में अफरा तफरी का माहौल हो गया. लोगों ने आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.
बताया जा रहा है कि मानसी थाना क्षेत्र के अमनी गांव के पासवान टोला स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को सीढ़ी अचानक ध्वस्त हो गई. हादसे में सीढ़ी के मलबे में दबकर एक बच्ची की मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में 3 बच्चे घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां तीनों का इलाज जारी है. मरने वाली 9 साल की बच्ची रितिका कुमारी है. घटना की सूचना मिलने पर सदर SDM धनंजय कुमार समेत कई अधिकारी
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।