Live

BIG BREAKING

आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU ने सहरसा के DPO के खिलाफ घर और कार्यालय में की छापेमारी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सहरसा : बिहार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) अजीत अमर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. EOU की टीम ने सहरसा के न्याबाजार स्थित शिक्षा विभाग के DPO अजीत अमर के भाड़े के मकान और सरकारी कार्यालय में एक साथ छापेमारी करने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है.EOU की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि अजीत अमर ने अपनी ज्ञात आय से62 लाख20 हजार550 रुपए अधिक की संपत्ति अर्जित की है. इसके बाद सहारसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के एक चार ठिकानों परEOU की छापेमारी जारी है.

सहरसा से मो0 शौकत अली की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें