Live

BIG BREAKING

सहरसा में बिहार STF और चिरैया पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी व उनके 2 सहयोगियों को हथियार के साथ दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सहरसा : बड़ीखबर बिहार के सहरसा से है जहां पूर्वी कोसी तठबंध के भीतर चिरैया थाना क्षेत्र के भेलाही बजरंगबली मंदिर के पास दियारा इलाके में बिहारSTFऔर चिरैया पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे अंतर जिला वांछित 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी दीपक यादव को उनके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि सहयोगी अपराधकर्मियों ने पुलिस की पूछताछ में अपना नाम सुभाष यादव और मनोज सादा बताया है. दोनों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन देशी कट्टा,एक पिस्टल, 11कारतूस,3 मोबाइल जब्त किया है. कोसी दियारा क्षेत्र के मोस्टवांटेड अपराधी पारो यादव का पुत्र है. अंतर जिला वांछित 50 हजार इनामी कुख्यात अपराधी दीपक यादव जो लम्बे समय से कई मामले में फरार चल रहा था पुलिस को इसकी लम्बे समय से तलाश थी. जिसे STF और चिरैया पुलिस ने उनके दो सहयोगी अपराधकर्मी के साथ पकड़ा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें