Hindi News / निगरानी टीम ने जहानाबाद के मखदुमपुर अंचल में कार्यरत अमीन को 5 हजार...

BIG BREAKING : निगरानी टीम ने जहानाबाद के मखदुमपुर अंचल में कार्यरत अमीन को 5 हजार रुपये घूस लेते दबोचा

Edited By:  |
big breaking

जहानाबाद : बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंचल कार्यालय मखदुमपुर में कार्यरत अमीन अनिल कुमार सिंह को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. निगरानी के द्वारा इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया. छापेमारी का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक श्रीराम चौधरी ने किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गया जिले के बेलागंज निवासी विमलेश कुमार उर्फ राखी वर्मा ने अपनी26डिसमिल जमीन की नापी के लिए5फरवरी को ऑनलाइन आवेदन किया था. आरोप है कि आवेदन के बावजूद अमीन अनिल कुमार नापी करने के लिए लगातार उन्हें टालते रहे और बाद में जमीन नापी कराने के एवज में5हजार रूपये रिश्वत की मांग की. इससे परेशान होकर विमलेश कुमार ने22जून को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत की जांच के लिए निगरानी टीम23जून को जहानाबाद पहुंची. प्रारंभिक जांच में आरोप की पुष्टि होने पर टीम ने जाल बिछाया और बुधवार को मखदुमपुर अंचल कार्यालय के रेकर्ड रूम में शिकायतकर्ता से5हजार रुपए लेते समय अमीन अनिल कुमार को रंगे हाथ दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ पटना ले गई है.

जहानाबाद से चन्दन मिश्रा की रिपोर्ट-