Live

BIG BREAKING

पूर्णिया में पानी से भरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से 3 मजदूरों की मौत, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पूर्णिया : बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया से है जहां डगरवा थाना क्षेत्र के दोघड़िया टोला में पानी से भरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलट जाने से 3 मजदूरों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई.

घटना के संबंध में मृतक के परिजन अंजर आलम ने कहा कि दूसरे ट्रैक्टर को निकालने के लिए यह ट्रैक्टर लेकर नसीम जा रहा था. नसीम को ट्रैक्टर चलाने भी नहीं आता था. उस ट्रैक्टर पर उसका 10 वर्षीय भतीजा तोफिक और अब्दुल हुसैन भी सवार था. जैसे ही ट्रैक्टर दोघड़िया के पास पहुंचा कि वह पानी भरे गड्ढे में पलट गया जिसमें दबकर तीनों मजदूरों की मौत हो गई. घटना के बाद तीनों को स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया और उन्होंने थाना को लिखित आवेदन देकर किसी तरह की कार्रवाई से इनकार किया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही डगरवा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

पूर्णिया से जेपी मिश्रा की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें