Hindi News / मधेपुरा में मि डे मील खाने से 70 बच्चे बीमार, सदर अस्पताल में...

BIG BREAKING : मधेपुरा में मि डे मील खाने से 70 बच्चे बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती

Edited By:  |
big breaking

मधेपुरा: बड़ी खबर मधेपुरा से है जहां सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कारू टोला,साहुगढ़ में शनिवार को मिड डे मील खाने के बाद 70 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. भोजन के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी,पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी,जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मिड डे मील में छिपकली गिरने की आशंका जताई जा रही है. एनजीओ पारस एग्रो स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से उपलब्ध कराए गए भोजन के बाद बीमार पड़े बच्चों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश बच्चे खतरे से बाहर हैं.हालांकि एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही डीईओ संजय कुमार अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मधेपुरा से राजीव रंजन की रिपोर्ट--