Live

BIG BREAKING

अरवल में विद्युत तार की चपेट में आने से मां-बेटे की गई जान, घटना से परिवार में मातम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

अरवल: बड़ी खबरअरवल से है जहां जिले के करपी प्रखंड के किंजर थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव में विद्युत करंट लगने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है.

मृतकों की पहचान50वर्षीय सीमा देवी और उनके19वर्षीय छोटे बेटे शुभम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर के सामने बिजली के ट्रांसफार्मर का तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था. जानवर को पकड़ने के दौरान सीमा देवी बिजली के तार की चपेट में आ गई. मां को करंट लगता देख उनका बेटा शुभम कुमार उन्हें बचाने पहुंचा, लेकिन वो भी बिजली की चपेट में आ गया.

इसके बाद गंभीर हालत में परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. हम लोगों ने जब देखा कि सीमा देवी करंट की चपेट में आ गई हैं, तो उनका बेटा शुभम उन्हें बचाने के लिए दौड़ा. इसी दौरान वो भी करंट की चपेट में आ गया. इसके बाद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस तरह एक साथ मां-बेटे की मौत से पूरा परिवार टूट गया है.

अरवल से बबलू सिन्हा की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें