BIG BREAKING
समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी से 50 हजार की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली
समस्तीपुर : बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर से है जहां विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भुसावर गांव के पास हथियारबंद बाइकसवार अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को गोली मार कर 50 हजार रुपये लूटा है. घटना के बाद लोगों ने घायल कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है.
बताया जा रहा है कि विभूतिपुर थाना अंतर्गत भुसावर गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को गोली मारी है. इस दौरान अपराधियों ने उनसे 50 हजार रुपये छिनकर फरार हो गया. हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है. वहीं पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. फाइनेंस कर्मी की पहचान कर्पूरी थाना अंतर्गत दिवंगत कुमार के रूप में की गई है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।