BIG BREAKING : जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात
Edited By:
|
Updated :30 Jun, 2026, 05:35 PM(IST)
NEWS DESK : जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने मुंबई में मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis से मुलाकात की. मुख्यमंत्री कार्यालय में दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई. एनडीए सहयोगी दलों के बीच समन्वय को लेकर भी बातचीत हुई. मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गईं. जदयू और भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज है.
संजय कुमार की रिपोर्ट--