Hindi News / समस्तीपुर रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई, सहायक कार्मिक पदाधिकारी और डीलिंग...

BIG BREAKING : समस्तीपुर रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई, सहायक कार्मिक पदाधिकारी और डीलिंग क्लर्क ट्रैप

Edited By:  |
big breaking

समस्तीपुर: बड़ी खबर बिहार केसमस्तीपुर से आ रही है. सीबीआई की टीम ने समस्तीपुर रेल मंडल में कार्रवाई करते हुए सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरुण कुमार मंडल और डीलिंग क्लर्क अमित कुमार को ट्रैप किया है.

जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम ने सहायक कार्मिक पदाधिकारी एवं डीलिंग क्लर्क से पूछताछ कर रही है. इस कार्रवाई के बाद समस्तीपुर रेल मंडल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है. फिलहाल सीबीआई की कार्रवाई जारी है. ट्रैप की वजह और मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है. आधिकारिक बयान आने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी.