Hindi News / बक्सर मुख्य डाकघर में CBI का छापा, डाक अधीक्षक सरिता कुमारी समेत 3...

BIG BREAKING : बक्सर मुख्य डाकघर में CBI का छापा, डाक अधीक्षक सरिता कुमारी समेत 3 लोग हिरासत में

Edited By:  |
big breaking

बक्सर : बड़ी खबर बक्सर से आ रही है जहां सीबीआई की टीम ने बक्सर डाक तार विभाग के मुख्य शाखा में छापेमारी कर बक्सर की डाक अधीक्षक सरिता कुमारी समेत 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है. मुख्य डाकघर में हुई छापा से वहां हड़कंप मच गया.

बक्सर डाक विभाग में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जबCBI की टीम ने बक्सर की डाक अधीक्षक सरिता कुमारी समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि वित्तीय लेनदेन से जुड़ी शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.CBI की टीम ने गोपनीय तरीके से बक्सर के हेड पोस्ट ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया और तीनों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ के लिए दूसरी जगह ले जाया गया.

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली नंबर की गाड़ी से CBI अधिकारी बक्सर पहुंचे थे. टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से कार्रवाई करते हुए हेड पोस्ट ऑफिस में पहुंचकर डाक अधीक्षक सरिता कुमारी को हिरासत में ले लिया. उनके साथ रघुनाथपुर के एक कर्मचारी और बक्सर के एक कर्मचारी को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आ रही है.

फिलहाल बक्सर डाक विभाग की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. सभी की निगाहें अब CBI की ओर से आने वाली आधिकारिक जानकारी पर टिकी हैं, जिससे यह साफ हो सकेगा कि कार्रवाई किस मामले में की गई और आगे क्या कदम उठाए जाएंगे.

बक्सर से बबलू उपाध्याय की रिपोर्ट-