Live

BIG BREAKING

नरकटियागंज में नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, इलाके में मचा कोहराम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

नरकटियागंज : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के नरकटियागंज से है जहां गोपाला ब्रह्मस्थान के पास हड़बोडा नदी में नहाने के दौरान 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई. घटना से पूरे इलाके में सनसनी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि गोपाला ब्रह्मस्थान के पास हड़बोडा नदी में 4 बच्चे नहाने गये थे. इसी दौरान गहरे पानी में जाने से चारों बच्चे डूब गये. घटना की खबर सुनते ही शिकारपुर थाना के नवागत थाना ध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह पुलिस जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से डूबे सभी बच्चों की तलाशी शुरू करवा दिए. काफी मशक्कत के बाद डूबे चारों युवक को नदी से बाहर निकला गया. इसके बाद सभी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया.

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों मृत बच्चे नरकटियागंज नगर के वार्ड नंबर 2 के बताए जा रहे हैं. घटना से पूरे वार्ड में कोहराम मच गया है.

नरकटियागंज से अजय पांडेय की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें