Live

BIG BREAKING

वैशाली में दवा दुकानदार से हथियार के बल पर 1 लाख की लूट, घटना CCTV में कैद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

वैशाली: बड़ी खबरवैशाली से है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए थाना से महज कुछ दूरी पर ही हथियार के बल पर दवा कारोबारी से 1 लाख रुपये लूट कर फरार हो गया. घटना महनार थाना क्षेत्र के महनार बाजार की है. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

घटना के बारे में भुक्तभोगी दवा व्यवसाई अविनाश कुमार ने बताया कि वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे. तभी दुकान से कुछ दूरी पर ही बाइकसवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और हथियार के बल पर रुपयों से भरा झोला लेकर भाग गया. उन्होंने बताया कि झोले में लगभग 1 लाख रुपये था. बहरहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों को चिह्नित करने में जुट गई है. लेकिन जिस तरह से भरे बाजार में अपराधियों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है वह पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. लिहाजा देखना होगा कि पुलिस अपराधियों की इस चुनौती को किस तरह लेती है और कब तक अपराधी पकड़े जाते हैं.

वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें